बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल में खंड स्तरीय 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्वारघाट खंड के विभिन्न स्कूलों से 222 विद्यार्थी एस्कॉर्ट अध्यापकों के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, गणितीय समझ, तर्क क्षमता और समस्या समाधान कौशल को परखा जाएगा। विज्ञान क्विज, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल और एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में प्रेम लाल धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पंजाब बोर्ड के निदेशक विजय शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, जिज्ञासा और नई चीजें सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन और आयोजन समिति ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, जिज्ञासा और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार रमेश कुमार शर्मा, जोगिंद्र पाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

बैहल स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग ल