{"_id":"582f3ffd4f1c1bfe518fddde","slug":"ban-on-currency-truck-operators-in-diffulities","type":"story","status":"publish","title_hn":"को-ऑपरेटिव बैंक में पैसे नहीं मिलने से ट्रक ऑपरेटर परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को-ऑपरेटिव बैंक में पैसे नहीं मिलने से ट्रक ऑपरेटर परेशान
ब्यूरो/ बिलासपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीटीएस के ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पूर्व प्रधान लेखराम वर्मा की अगुवाई में एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू से मिला। इस दौरान ऑपरेटरों ने एक मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। इसमें बताया गया कि करीब 2500 ट्रक ऑपरेटरों के खाते को-ऑपरेटिव बैंक बरमाणा में हैं।
विज्ञापन
ऑपरेटर अपने ट्रकों में एसीसी कलींकर आदि का ढुलान करते हैं। इस ढुलाई का किराया हर सप्ताह को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से दिया जाता है। लेकिन, जब से केंद्र सरकार ने नोटबंदी हुई है, तब से बैंक किराए का भुगतान बहुत कम कर रहा है। पूर्व प्रधान लेखराम वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक खाता धारक को सप्ताह में 24 हजार रुपये का भुगतान करने का प्रावधान है। लेकिन, बैंक मात्र दो हजार प्रत्येक खाता धारक को दे रहा है। इतने कम पैसों में ऑपरेटरों को ट्रक चलाना असंभव हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में राजपाल गौतम, राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, रोशन लाल ठाकुर, प्यारे लाल चौधरी, सुरेश ठाकुर, अमर सिंह चौधरी, विजय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन