फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ban on anchors, night stay and bhajan kirtan, permission for packaged food

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सिर्फ दो घंटे बंद रहेगा नयना देवी मंदिर

Tue, 29 Dec 2020 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Ban on anchors, night stay and bhajan kirtan, permission for packaged food
श्री नयना देवी जी मंदिर के बाहर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्घालु - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। नववर्ष मेले के चलते उत्तरी भारत के विख्यात तीर्थस्थल श्री नयना देवी जी में चार दिवसीय नववर्ष मेला शुरू हो गया है। आज से मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। 31 दिसंबर की रात को मंदिर सिर्फ दो घंटे के लिए बंद होगा, बाकी के 22 घंटे श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोविड काल को देखते हुए मेले के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। मंदिर परिसर में इस दौरान पुलिस के 300 के करीब जवान तैनात होंगे। वहीं पांच प्वाइंट पर श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग होगी। मेले के दौरान लंगर, रात्रि ठहराव और भजन कीर्तन पर रोक है। श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ पैकेड फूड को ही अनुमति है।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी मां नयना के धाम में हजारों की संख्या में लोग नतमस्तक होंगे। मंदिर प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन ने अपना-अपना जिम्मा संभाल लिया है। 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलने वाले इन मेलों में नयना देवी नगर क्षेत्र में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। चप्पे-चप्पे में पुलिस के सुरक्षा प्रहरी अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। कड़कती सर्दी में नववर्ष मेले का आगाज हो रहा है। मेला पुलिस अधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि इस मेले में 300 सुरक्षा कर्मचारियों को नयना देवी में तैनात कर दिया गया है। इस बार भी नयना देवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया है। 5 सेक्टर अधिकारी इन सेक्टरों में जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1, 2, 3 और 4 सेक्टरों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन सेक्टरों में पुलिस की ज्यादा निगरानी रहेगी। न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष हुस्न चंद चौधरी मेला अधिकारी भी होंगे। नयना देवी जी के डीएसपी अभिमन्यु मेला पुलिस अधिकारी होंगे, जबकि थाना कोट प्रभारी मेला पुलिस सह अधिकारी होंगे। मेला पुलिस अधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते मंदिर न्यास ने जगह-जगह पर स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजर लगाए हुए हैं। बिना मास्क वाले श्रद्धालुओं का या स्थानीय लोगों का चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के चलते नयना देवी में धारा 144 लगाई गई है। कानून का उल्लंघन करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा।

न्यास मेला अधिकारी हुस्न चंद चौधरी ने बताया कि मेले में मंदिर के अंदर कढ़ाह प्रसाद, नारियल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। मेले के दौरान छोटी गाड़ियों को समयानुसार और भीड़ को देखते हुए मंदिर गुफा तक भेजा जाएगा। गुफा के समीप और नगर परिषद के ठेकेदारों को पार्किंग की निर्धारित फीस का डिस्प्ले लगाना होगा, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। बड़े वाहनों को घवांडल चौक पर या कोलां वाला टोबा में रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार न्यास श्रद्धालुओं को पैकिंग भोजन उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed