फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bamber Thakur firing case: The court also sent the third arrested shooter to jail

बंबर ठाकुर गोलीकांड : गिरफ्तार किए तीसरे शूटर को भी अदालत ने जेल भेजा

Wed, 02 Apr 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bamber Thakur firing case: The court also sent the third arrested shooter to jail
झज्जर के बॉबी ने सबसे आगे से चलाई थीं बंबर पर गोलियां
विज्ञापन


मामले में अब तक 8 आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी

एक शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त है बाहर



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाले तीसरे शूटर को अदालत ने जेल भेज दिया है। उसे 11 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए गए हैं। तीसरे शूटर को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया।


गिरफ्तार किए तीसरे शूटर की पहचान बॉबी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव दुबलधन तहसील बैरी जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। इस शूटर पर बंबर ठाकुर पर सबसे आगे से गोली चलाने का आरोप है। मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में है। उधर, होली के दिन बंबर ठाकुर पर सबसे पहले गोली चलाने वाला एक शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन पर शूटरों को भगाने का आरोप है, उन्हें सबसे पहले गिरफ्तार किया था। फिर दो शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हमले की साजिश रचने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीसरे शूटर और मामले की आठवें आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। उधर, गोली लगने से घायल हुए बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ संजीव कुमार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed