फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bamber supporters burnt effigies of Nadda and Jamwal

Bilaspur News: बंबर समर्थकों ने फूंका नड्डा और जमवाल का पुतला

Sat, 24 Feb 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bamber supporters burnt effigies of Nadda and Jamwal
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के समर्थकों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और विधायक त्रिलोक जमवाल का पुतला जलाया। समर्थकों ने शहर में रोष रैली भी निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा नेताओं पर इस सारे षडयंत्र को रचने का आरोप लगाया। बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने के लिए शनिवार सुबह उनके सैकड़ों की संख्या में समर्थक कॉलेज चौक पर एकत्रित हुए। वहां से रोष रैली शुरू हुए जो पहले चंपा पार्क पहुंची। वहां समर्थकों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगत प्रकाश नड्डा और सदर विधायक त्रिलोक जमवाल का पुतला जलाया। इस दौरान समर्थकों ने नड्डा और त्रिलोक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद रैली चेतना चौक पहुंची, यहां धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर, जिला कांग्रेस सचिव रणवीर चंदेल आदि ने संबोधन किया। कमलेंद्र कश्यप ने पुलिस प्रशासन से मांग उठाई कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जानलेवा हमला भाजपा नेताओं की मिलीभगत से हमला हुआ है। किसी की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। प्रशासन ने मामले में तत्परता दिखाई है। इसके चलते यह शांति बनी हुई है। अन्यथा मंजर कुछ और ही होता। बिलासपुर के युवाओं का हक जहां भी बाधित होगा वहां लड़ेगें। बंबर ठाकुर ने भी बिलासपुर के लोगों का हक दिलाने का बीड़ा उठाया है। इसमें वह उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed