{"_id":"586d2e414f1c1ba37815a0af","slug":"balgad-village-leopard-presence-people-in-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलघाड़ गांव में फिर घूमता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलघाड़ गांव में फिर घूमता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ
ब्यूरो/ अमर उजाला,झंडूता (बिलासपुर)।
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विस क्षेत्र की पंचायत बलघाड़ के ग्रामीण पिछले कई दिनों से तेंदुए के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। अकसर गांव के लोग तेंदुए को अपने घरों के आसपास भी घूमता हुआ देख चुके है। मंगलवार को भी गांव के एक निवासी ने सुबह दस बजे तेंदुए को अपने घर के जंगल की ओर भागते हुए देखा। तेंदुए को सुबह के समय गांव के पास देखने ग्रामीण सहमे हुए है। अमर उजाला ने इस खबर को सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका था। इसके बाद वन विभाग ने हरकत में आते हुए गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन
उपमंडल झंडूता के साथ लगती ग्राम पंचायत बलघाड़ में मंगलवार को लोगों ने तेंदुए को कई जगह पर घूमते हुए देखा। स्थानीय उपप्रधान जरनैल सिंह चंदेल, ज्ञान सिंह कपिल और नीना ने बताया कि तेंदुआ सुबह करीब दस बजे के समय उनके घर के साथ से भागकर जंगल में गायब हो गया। इसके अलावा आसपास के लोगों ने भी तेंदुए को मंगलवार को गांव के आसपास ही देखा।
विज्ञापन
तेंदुए के एकाएक सुबह के समय गांव के नजदीक देखने से लोग बुरी तरह से सहम गए हैं। ग्रामीण सुबह के समय भी घरों से बाहर निकलने के लिए परहेज करने लग गए हैं। तेंदुआ भी गांव के करीब एक दो किलोमीटर के आसपास ही घूमता रहा। दूसरी ओर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गेहरी कोलका स्थान पर पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता एलआर भारद्वाज, वन खंड अधिकारी अशोक शर्मा की बनाई गई टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि जिस जगह पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि पिंजरे के 50 मीटर के दायरे में न जाएं।