फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bag free day celebrated in schools

Bilaspur News: स्कूलों में मनाया बैग फ्री डे

Sat, 27 Apr 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bag free day celebrated in schools
-स्कूलों में बच्चों की कराईं विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता/बिलासपुर। जिले के स्कूलों में शनिवार का दिन बैग फ्री डे के तौर पर मनाया गया। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूलों में रोजाना की तरह पढ़ाई की जगह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में व्यास इको क्लब ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अशोक कुमार कैंथ ने की। व्यास इको क्लब प्रभारी टीजीटी कंचन बाला ने बताया कि प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की शिवांगी ने पहला, छठवीं कक्षा के रेशव ने दूसरा स्थान और छठवीं कक्षा की पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद और कचरा प्रबंधन की गतिविधियां भी पाठशाला में कराई गई।
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मोनाल ईको क्लब के बैनर तले मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। मुख्याध्यापक देवराज ठाकुर ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत स्कूल में अग्निशमन विभाग के उप अग्निशमन केंद्र झंडूता के अधिकारियों ने बच्चों को आपदा से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आग से बचने और उस पर काबू पाने के गुर सिखाए। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार, संजीव, संदीप, जरनैल सिंह, देवराज ठाकुर, चंद्रशेखर, कुलदीप और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed