फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Badminton competition at Nalwadi fair from March 18 to 20

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में बैडमिंटन प्रतियोगिता 18 से 20 मार्च तक

Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Badminton competition at Nalwadi fair from March 18 to 20
-कल और युगल वर्ग के इवेंट होंगे आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर 18 से 20 मार्च तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन केहलूर इंडोर स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 (बालक) वर्ग में युगल, ओपन (पुरुष) वर्ग में एकल व युगल और 70, 80 व 90 से अधिक वर्ग में युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता को 5100 रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता को 3100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर-19 वर्ग में युगल के लिए 100 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट, ओपन वर्ग में एकल के लिए 200 रुपये प्रति खिलाड़ी और युगल के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 70, 80 व 90 से अधिक आयु वर्ग में युगल के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 17 मार्च दोपहर 2:00 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगा और प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी 9418049173, 9816248564 और 9418076016 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed