फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baddu Dadog won in Kho-Kho, while Tarasuh School emerged as the winner in Volleyball.

Bilaspur News: खो-खो में बड्डू डडोग, वॉलीबॉल में तरसूह स्कूल बना विजेता

Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Baddu Dadog won in Kho-Kho, while Tarasuh School emerged as the winner in Volleyball.
जकातखाना स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते
जकातखाना स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना में स्वारघाट खंड की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत स्वाहन की प्रधान अमरजीत कौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

खेल प्रभारी शांता कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 17 स्कूलों से 205 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और शतरंज में हिस्सा लिया। खो-खो में बड्डू डडोग ने पहला और तरसूह स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर काथला और जकातखाना स्कूल संयुक्त रूप से रहे।कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल विजेता और टरवाड़ स्कूल उपविजेता रहा, जबकि तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से जामली और जकातखाना स्कूल रहा। वॉलीबॉल में तरसूह स्कूल पहले और टोबा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। तंबौल और जकातखाना स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में तरसूह स्कूल पहले और जकातखाना स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। नैला और नकराणा स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता में नैला स्कूल पहले और नकराणा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर बड्डू डडोग स्कूल रहा। इससे पहले सभी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार, कमल देव, ब्लॉक समिति अध्यक्ष ब्लॉक स्वारघाट रूप लाल ठाकुर, यूथ कांग्रेस कमेटी नैना देवी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार शर्मा, सरदार गुरदयाल सिंह, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed