{"_id":"570fd36f4f1c1b16384a6b52","slug":"baba-saheb-jayanti-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 125वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 125वीं जयंती
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
रौडा सैक्टर में स्थित प्राथमिक पाठशाला में डॉ अंबेदकर जयंती के मौके पर छात्र और शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती कोठीपुरा पंचायत के अंतर्गत भीमराव अंबेडकर भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपना सारा जीवन दलित और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए लगा दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की इस जयंती को आगामी 10 दिनों तक ग्राम उदय से भारत उदय के रूप में भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत किसान गोष्ठियों और ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा और योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता कहा जाता है और उन्होंने भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित, निर्धन और कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कई प्रावधान किए। इसके परिणामस्वरूप इन वर्गों के लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 1990 में मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जो समाज में दिए गए उनके अहम और बहुमूल्य योगदान को परिलक्षित करता है। उन्होंने लोगों से डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज से आज भी जातिवाद और छुआछूत की भावना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
ऐसे आयोजन से हमें अपनी सोच को बदलना होगा और परस्पर सहयोग के साथ समाज की बेहतरी के लिए काम करना होगा। उन्होंने लोगों से मुस्कान अभियान के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को तरजीह देने को कहा ताकि समाज में घटते लिंगानुपात को बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि कोठीपुरा, जांगला और छड़ोल पंचायतों में लोग बेटियों की ओर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे इन पंचायतों में लिंगानुपात में काफी कमी दर्ज की गई है। इससे पहले जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान नंद लाल ठाकुर ने कोठीपुरा स्थित भीमराव अंबेडकर भवन में बिजली मीटर स्थापित करने के साथ-साथ भवन में पखें, मंदिर ट्रस्ट श्री नयना देवी जी से उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने इस भवन के पास निर्माणाधीन शौचालय और रसोईघर के लिए भी अतिरिक्त धन राशि उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कोठीपुरा गांव के साथ लगते गंदे नाले, का आवश्यक प्रबंध करने की मांग की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमला धीमान, बीडीसी सदस्य अनिल कुमार, स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान जगदीश सिंह के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।