फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baba Balak Nath temple premises to be cleaned in 4.75 lakhs

4.75 लाख में होगी बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में सफाई

Tue, 02 Mar 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Baba Balak Nath temple premises to be cleaned in 4.75 lakhs
बाबा बालक नाथ जी के तपोस्थली मंदिरों में मेलों की तैयारियों में जुटा मंदिर प्रशासन। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में 14 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र मास के मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर न्यास ने सफाई व्यवस्था को ठेके पर दे दिया है। इस संबंध में मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए एक शेड बनाया जा रहा है। हालांकि स्थानीय दुकानदारों में कोरोना का भय देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत ने मंगलवार को पार्किंग को 95 हजार रुपये और छड़ीहार को तीन लाख रुपये में सफाई व्यवस्था के लिये ठेके पर दे दिया है।
विज्ञापन

जबकि सफाई व्यवस्था 4 लाख 75 हजार रुपये, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था 2 लाख 30 हजार रुपये में जबकि गुरना झाड़ी मंदिर के समीप शौचालयों की व्यवस्था 64 हजार में होगी। उधर, नगर पंचायत अध्यक्षा बंदना कुमारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। इस स्तर पर यहां चल रही धर्मशाला और सराय के संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई है। उधर, मंदिर न्यासी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि बाबा बालक नाथ के मेलों के दौरान बाबा जी के तपोस्थली मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिये एक शेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed