{"_id":"61b4e9482187557aa53b0780","slug":"ayurvedic-doctors-meet-cm-jai-ram-thakur-in-dharamshala-and-discuss-their-demand-bilaspur-news-sml393127442","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद के सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सम्मानित कर?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य और आयुर्वेद मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल की अध्यक्षता में धर्मशाला के परिधि गृह में सीएम जयराम ठाकुर से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद के प्रधान डॉक्टर शिव गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश परिषद के प्रवक्ता डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की चिरप्रतिक्षित और बहु प्रतीक्षित आयुष कैडर और वेतन विसंगति को लेकर मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तार पूर्वक मांगों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आयुर्वेद चिकित्सकों के प्रदेश में किए जा रहे आयुर्वेद स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के उपप्रधान डॉक्टर अमित चौधरी, जिला कांगड़ा परिषद के सचिव डॉक्टर आशीष, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर गुरबक्स, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर धीरज, डॉक्टर धनंजय, डॉक्टर नरेंद्र, डॉक्टर राज्य लक्ष्मी, डॉक्टर रीना मनकोटिया और डॉक्टर अश्विन शामिल रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से संयुक्त निदेशक निदेशालय शिमला डॉ. सुनीत पठानिया, उपनिदेशक मंडी जॉन डॉक्टर और कुलदीप बरबाल मौजूद रहे।