फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness rally by students

Bilaspur News: लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
awareness rally by students
अल्फा स्कूल बरठीं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से खरोटा गांव होते हुए बरठीं मुख्य बाजार तक तंबाकू निषेध जागरूकता रैली निकाली।

रैली में विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से संबंधित आकर्षक चार्ट, पोस्टर एवं नारे तैयार कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर दुकानदारों, टैक्सी चालकों और राहगीरों को तंबाकू सेवन से होने वाली हानियों के विषय में जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध विषय पर भाषण प्रस्तुत किए और इसके सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान भी किया। प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि तंबाकू मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है और युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाना चाहिए। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed