फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness meeting against chitta in panchayat

Bilaspur News: चिट्टे का सेवन करने वालों की सूचना देने पर पंचायत करेगी सम्मानित

Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness meeting against chitta in panchayat
माकड़ी मारकंड पंचायत में चिट्टा रोकथाम पर हुआ मंथन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला( बिलासपुर)। ग्राम पंचायत माकड़ी मारकंड में चिट्टे की रोकथाम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान कमलदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों के साथ मिलकर चिट्टे की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सदर पुलिस थाना से निरीक्षक रामलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, चिट्टा के सामाजिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में जागरूक किया।

रामलाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ समाज और पंचायत की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधि नजर आए तो बिना डरे पुलिस को सूचना दें और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पंचायत प्रधान कमलदेव और उपप्रधान देवराज ने कहा कि चिट्टा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, युवाओं को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि गांव में यदि कोई व्यक्ति चिट्टे का सेवन करते हुए पकड़ा गया तो उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो व्यक्ति चिट्टा बेचने वालों की सूचना देगा उसे पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पंचायत, पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से ही नशे के खिलाफ प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। बैठक में ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव रखे और नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed