{"_id":"6a1992b95ec12e966d09e8a6","slug":"awareness-campain-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160708-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईटीआई में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर निजी आईटीआई, चौक दकड़ी, घुमारवीं में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।