{"_id":"6a7f0493c803db10a40bc0eb","slug":"awareness-camp-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165588-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
लखनपुर स्थित आंबेडकर भवन में एक दिवसीय पंच सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकासखंड बिलासपुर की ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास की योजनाओं, पंचायतों की जिम्मेदारियों और विकास कार्यों की बेहतर योजना तैयार करने के उद्देश्य से लखनपुर स्थित आंबेडकर भवन में एक दिवसीय पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों सहित पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन का शुभारंभ सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डिजिटल प्रस्तुति और पर्दे पर प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। प्रतिनिधियों को बताया गया कि पंचायत के विकास की योजना तैयार करने से पहले गांव की मौजूदा स्थिति का आकलन करना जरूरी है। इसमें जल से जुड़े कार्य, ग्रामीण आधारभूत ढांचा, रोजगार, कृषि, आजीविका और आपदा प्रबंधन से संबंधित जरूरतों की समीक्षा की जानी चाहिए। सम्मेलन में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने के लिए विभिन्न वर्गों की जरूरतों को समझने पर भी जोर दिया गया। वंचित वर्गों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें पंचायत की विकास योजना में शामिल करने की जानकारी दी गई। इसके बाद पंचायत क्षेत्र में करवाए जाने वाले संभावित विकास कार्यों की सूची तैयार करने और उनकी आवश्यकता के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रतिनिधियों को बताया गया कि पंचायत की विकास योजना तैयार करने के बाद इसे ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा। ग्राम सभा में प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा कर उनकी आवश्यकता और प्राथमिकता तय की जाएगी। इसके बाद स्वीकृत कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का प्रावधान है। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम, 2025 के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीओ सदर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।