फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness activities in schools

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा अभियान शुरू

Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness activities in schools
23 जनवरी तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित
विज्ञापन

बच्चों को मानसिक अवसाद से बचने के सिखाए जाएंगे गुर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा की ओर से जिले के सभी सरकारी स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। यह अभियान बच्चों को मानसिक अवसाद से बचाने के लिए शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन स्वदेशी संकल्प दौड़, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आने वाले दिनों में वंदे मातरम गान, स्वतंत्रता का मंत्र कार्यक्रम, स्वदेशी खेल सत्र, विद्यार्थी मीम क्रिएशन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट वीडियो, कविता व गीत, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, इंटरेक्टिव सेशन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को मानसिक अवसाद से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे। इस अभियान का 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर समापन होगा। सभी स्कूलों को इन प्रतियोगिताओं का डाटा माई गवर्नमेंट पोर्टल पर माई एक्टिविटी पर अपलोड करना होगा। उसके बाद सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed