फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised for payment of pension, arrears, and gratuity.

Bilaspur News: पेंशन, एरियर और ग्रेच्युटी के भुगतान की उठी मांग

Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for payment of pension, arrears, and gratuity.
बिलासपुर शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मासिक बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत:
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित मामलों पर बैठक में चर्चा, 18 सितंबर की बैठक में मुद्दे उठाने का फैसला
विज्ञापन

बिलासपुर में जिला स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद बिलासपुर, श्री नयना देवी जी, घुमारवीं और शाहतलाई से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से कोर्ट केस के बाद रिवाइज पेंशन, लंबित एरियर, ग्रेच्युटी और महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान से जुड़े मामलों पर मंथन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभों से जुड़े कई मामले अभी लंबित हैं। इनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पैरवी और कार्रवाई की आवश्यकता है। इस दौरान आगामी 18 सितंबर को जिला प्रेक्षागृह में प्रस्तावित संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। विभिन्न नगर परिषदों से आए कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और सुझाव भी साझा किए। बैठक की शुरुआत सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद दिवंगत हो चुके कर्मचारियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े मामलों को लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन में संशोधन, एरियर, ग्रेच्युटी और डीए समेत अन्य लंबित वित्तीय लाभों के समाधान के लिए संगठन आगे भी प्रयास जारी रखेगा। बैठक में स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed