फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   attack on hrtc driver

कंदरौर में एचआरटीसी चालक पर जानलेवा हमला

Fri, 14 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

कंदरौर के पास घुमाणी चौक पर देर शाम करीब छह बजे लुधियाना से बिलासपुर आ रही एचआरटीसी के बस चालक पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चालक को सिर, मुंह व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चालक को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस में घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। हमला करने वाले दोनों युवक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस लुधियाना से बिलासपुर आ रही थी, जिसे भटेड़ निवासी दर्शनपाल (35) चला रहा था। बस में बैठी सवारियों के अनुसार जैसे ही वह बस को लेकर कंदरौर स्थित घुमाणी चौक पर पहुंचा तो अचानक ही पिछे से एक कार आई जो बस के आगे रुक गई। कार से दो युवक निकले। जिन्होंने बस चालक को बस से बाहर खींचा व उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर लोगों का जमघट भी लग गया। लेकिन, किसी ने भी चालक को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद वहां पर लंबा जाम भी लग गया। युवक पांच से दस मिनट का चालक को पीटते रहे।
विज्ञापन


जब चालक बेहोश हो गया तो दोनों वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है पीछे कहीं पास को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर गुस्साए युवकों ने चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में परिचालक रविंद्र ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में चालक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। दोनों फरार युवकों की तलाश की जा रही है।  उधर, एचआरटीसी बिलासपुर के डिप्टी डीएम डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मामला संगीन है। मामले की एफआईआर घुमारवीं थाना में दर्ज करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed