फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi workers honored at the Aangan Utsav.

Bilaspur News: आंगन उत्सव में सम्मानित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers honored at the Aangan Utsav.
देहरा-हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में आयोजित आंगन उत्सव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को देहरा-हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में आंगन उत्सव का आयोजन किया गया। घुमारवीं और भराड़ी भाजपा मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर समर्पण और निष्ठा के साथ सेवाएं देने वाली कार्यकर्ताओं के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मान देना जरूरी है। कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी देशराज, सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, नवीन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed