फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Weather turns in the district due to rain; a slight chill sets in.

Bilaspur News: जिले में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हल्की ठंडक बढ़ी

Mon, 12 Oct 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Weather turns in the district due to rain; a slight chill sets in.
बिलासपुर शहर के ऊपर छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में रविवार को काफी दिनों बाद हुई सामान्य बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को दिन के समय पड़ रही गर्मी से राहत मिली।
पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण दिन में गर्माहट बनी हुई थी। रविवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश सामान्य रहने के कारण जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अक्तूबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को हुई बारिश के बाद भी मौसम में हल्की ठंडक रही। आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed