फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Artificial Intelligence was introduced to students

Bilaspur News: विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दी जानकारी

Mon, 02 Mar 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Artificial Intelligence was introduced to students
झंडूता महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में कॅरिअर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की ओर से एआई और एजेंटिक एआई विषय पर सेमिनार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर ने की।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी से शाखा प्रबंधक जतिन शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एजेंटिक एआई की अवधारणा, कार्यप्रणाली तथा इसके बढ़ते उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में एआई आधारित कॅरियर की व्यापक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि आज के तकनीकी युग में विद्यार्थियों के लिए नवीन तकनीकों की समझ अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। वहीं कॅरिअर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के प्रभारी प्रो. बलबीर ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों को सही दिशा, कौशल विकास और कॅरिअर चयन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. सतीश, प्रो. बिहारी, कॅरिअर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के सदस्य प्रो. सुरेश, प्रो. रेखा, प्रो. दीपक सहित समस्त प्राध्यापक वर्ग और गैर-शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed