फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   aprajita hundered million smiles,aprajita news bilaspur

ऑर्गेनिक खेती अपनाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं महिलाएं

Sun, 28 Aug 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
aprajita hundered million smiles,aprajita news bilaspur
बिलासपुर। महिलाओं को आत्मसम्मान की जिंदगी जीने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। ग्रामीण महिलाओं को ऑर्गेनिक खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उत्पादों को बाजार में पहुंचाने के लिए उत्पाद समूहों का गठन किया जा रहा है। विकास खंड सदर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एग्जीक्यूटिव अपूर्वा ने महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम देशराज विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं से आर्थिकी सुदृढ़ करने की जानकारी दी गई। अपूर्वा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के तहत सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दे रही है। स्वयं सहायता समूहों, विलेज ऑर्गेनाइजेशन, क्लस्टर लेवल फेडरेशन के प्रोड्यूसर ग्रुप बनाने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को ऑर्गेनिक खेतीबाड़ी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को न सिर्फ ऑर्गेनिक खेती के तरीके बताए जाएंगे बल्कि उत्पाद बाजार तक पहुंचाए जाएंगे। उत्पाद समूह शुरू करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से डेढ़ लाख की ग्रांट दी जाती है। इस मौके पर गोविंद सीएलएफ की प्रधान निर्मला धीमान, महासचिव निशा चंदेल, सदस्य बबली शर्मा, क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर सोनू, लैस ड्रीम फाउंडेशन के धर्मेंद्र और 11 पंचायतों के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इनसेट
योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं बनें सशक्त
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप से लेकर सीएलएफ तक के समूह गठित कर महिलाएं कार्य कर रही हैं। अपने साथ अन्य लोगों की आर्थिकी को भी सुदृढ़ कर रही हैं। महिलाएं सुदृढ़ हों इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है, तभी इनका लाभ उठा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल शर्मा, महिला सामाजिक शिक्षा आयोजक
इनसेट
जलजलित रोगों से बचाव की दी जानकारी
महिलाओं को हृदयाघात, सर्पदंश और जलजनित रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। सहारा, आयुष्मान योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अपराजिता कार्यक्रम की भी सराहना की।
मस्तराम, स्वास्थ्य शिक्षक
इनसेट
महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ उठाएं। जब तक स्वयं सहायता समूह को ग्राम संगठनों से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक कोई ग्रांट एनआरएलएम से नहीं मिलती।
देशराज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम
महिलाओं को अधिकारों की होनी चाहिए जानकारी
महिलाओं को बराबर का दर्जा देने की बात तो होती है, लेकिन आज भी कई महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान देने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जीती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा।

निर्मला धीमान, प्रधान, गोविंद सीएलएफ
अधिकारों की जानकारी से आते हैं जिंदगी में बदलाव
अपराजिता जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है जो उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में जो जानकारी मिली उसे अन्य महिलाओं तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करूंगी।
निशा चंदेल, महासचिव, गोविंद सीएलएफ

बीडीओ कार्यालय बिलासपुर में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। संवाद

बीडीओ कार्यालय बिलासपुर में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed