{"_id":"6a2eaea0888c6134620449ee","slug":"apply-for-admission-to-jhandutta-college-by-june-19-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161743-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में प्रवेश के लिए 19 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में प्रवेश के लिए 19 जून तक करें आवेदन
Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
बीए, बीकॉम में दाखिले के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
20 जून को कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी पहली मेरिट सूची
-1 जुलाई से शुरू होगी विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं
संवाद न्यूज़ एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय कॉलेज झंडूता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।19 जून तक आवेदन कर सकते है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 19 जून तक कॉलेज में प्रवेश संबंधी परामर्श सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें एवं संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ उठाएं। कॉलेज में बीए और बीकॉम दोनों संकायों में सभी स्वीकृत पदों पर शिक्षक उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधा प्राप्त होगी। कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक, एनएसएस, रोवर-रेंजर और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।
प्रथम वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जून को शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद 24 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा कला संकाय के द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोल-ऑन प्रवेश प्रक्रिया भी 19 जून तक जारी रहेगी। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 30 जून को परिचय और दिशा-ज्ञान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट अथवा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।