फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Apply for admission in Bilaspur College by 30th August

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में दाखिले के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन

Wed, 27 Aug 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Bilaspur College by 30th August
एचपीयू शिमला ने यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए बढ़ाई अंतिम तिथि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्स में दाखिले की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 30 अगस्त कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।

बहुत से विद्यार्थी किन्हीं कारणों से निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं ले पाए थे। इसलिए विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय ने प्रवेश तिथि आगे बढ़ाई हैं। बिलासपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी, एजुकेशन, अर्थशास्त्र, हिंदी, जेएमसी, संगीत (वोकल एंड इंस्ट्रूमेंट), शारीरिक शिक्षा, राजनीतिक शास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, सोशियोलॉजी, टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, बीकॉम, बॉटनी, रासायनिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, गणित, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पीजीडीसीए में कुछ सीटें खाली चल रही हैं। इसमें दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed