फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Applications invited from retired Tehsildars and Naib Tehsildars.

Bilaspur News: सेवानिवृत्त तहसीलदार और नायब तहसीलदारों से मांगे आवेदन

Sat, 01 Aug 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Applications invited from retired Tehsildars and Naib Tehsildars.
बिलासपुर में मानदेय आधार पर भरा जाएगा एक-एक पद, छह अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

तहसीलदार को 70 हजार और नायब तहसीलदार को 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मानदेय आधार पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का एक-एक पद भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर छह अगस्त 2026 को शाम पांच बजे तक उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि के बाद या अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के किसी भी विंग में तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार के रूप में कम से कम पांच वर्ष तक सेवाएं दी हों। साथ ही उनके विरुद्ध कोई विभागीय या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। पुनर्नियोजन के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित सेवानिवृत्त तहसीलदार को 70 हजार रुपये प्रतिमाह तथा नायब तहसीलदार को 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति जिला बिलासपुर की रिक्त तहसीलों एवं उप तहसीलों में की जाएगी।आवेदन पत्र जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के साथ अंतिम नियंत्रक अधिकारी की ओर से जारी विभागीय अथवा अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित न होने का प्रमाण पत्र तथा सरकारी अस्पताल से जारी स्वास्थ्य उपयुक्तता प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन के अनुसार पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से तीन माह के लिए किया जाएगा। कार्य निष्पादन और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और नियमित अधिकारियों की उपलब्धता या प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार किसी भी समय समाप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed