फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Application process will start from today for PGDCA in Ghumarwin College

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजीडीसीए के लिए आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Sun, 23 Jul 2023 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Application process will start from today for PGDCA in Ghumarwin College
-इच्छुक विद्यार्थी 5 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2023-24 में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थी 5 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद पहली मेरिट सूची निकाली जाएगी।




प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 24 जुलाई से 5 अगस्त तक रखी गई है। दाखिले के लिए सभी आवेदन ऑफलाइन ही भरे जाएंगे। कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष की 40 सीटें हैं। दाखिले के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थी का स्नातक पास होना बहुत आवश्यक है। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आधार कार्ड, फोटो और चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता हैं। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के कमरा नंबर 104 में अपना फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन करने के बाद पहली मेरिट सूची निकाली जाएगी। जिसे महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। पीजीडीसीए के विभागाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष में लिए दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी जल्दी से जल्दी कॉलेज में दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed