{"_id":"5777ce2c4f1c1ba95c79bc47","slug":"apple-grow-in-fourth-floor-in-bilaspur-padyalag-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की चौथी मंजिल पर उगा दिए सेब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की चौथी मंजिल पर उगा दिए सेब
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
apple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले गांव पड़यालग के रामचंद ने अपने मकान की चौथी मंजिल पर सेब अन्य फल और सब्जियां तैयार कर मिसाल कायम की है। पेशे से व्यवसायी रामचंद बागवानी और कृषि का शौक रखते हैं।
विज्ञापन
शौक के इसी जुनून में रामचंद ने अपने मकान की चौथी मंजिल पर क्यारियां बनाकर सेब, नींबू और अनार के पौधे लगाए। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि सेब के पांच पौधे मकान की चौथी मंजिल में अब लहलहा रहे हैं और फलों से लदे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेब के इन पौधों में लगभग एक क्विंटल सेब की पैदावार होगी। इसके अलावा उन्होंने सेब के 15 अन्य पौधे भी तैयार कर लिए हैं। रामचंद ने बताया कि सेब के अलावा उन्होंने भिंडी, करेला, खीरा, मिर्च, घिया, अदरक और अरबी की फसल भी तैयार की है। उन्होंने बताया कि उन्हें कृषि और बागवानी में शौक है।
विज्ञापन
पिछले 10 वर्षों से वह और उनका परिवार इन पौधों पर कड़ी मेहनत कर रहा है। इसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गए हैं। एक सेब का वजन लगभग 300 ग्राम है और अब वह आम और पपीता के पौधे भी लेंटर पर उगाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस सीजन में मकान की चौथी मंजिल पर ही आम और पपीता के पौधे भी तैयार कर दिए जाएंगे। पड़यालग के रामचंद की लेंटर पर लगे इन पौधों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग आ रहे हैं।