फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function in aryan public school.

पापा ओ मेरे पापा... पर खूब बटोरी तालियां

Mon, 26 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 26 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
annual function in aryan public school.
आर्यन स्कूल के सालाना समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

आर्यन पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक समारोह किसान भवन में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ज्वाइंट डायरेक्टर सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें शिव वंदना के साथ समारोह की मनमोहक शुरूआत की गई।

विज्ञापन


इसमें बच्चों ने माई हार्ट इज शाला लाला ला..., पापा मेरे पापा..., चिकन कुकडु़ कू...., मेरा जूता है जापानी..., आदि गीतों के साथ-साथ मेनू लोड नहीं तेरी..., और पंजाबी गीत पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। समारोह में भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का भी मंचन किया गया। फौजियों के जीवन पर आधारित प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया।
विज्ञापन


बच्चों ने घुमर, पंजाबी भंगड़ा और लोक गीतों पर आधारित समूहगान आकर्षण का केंद्र रहे। इससे पूर्व प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुतकर वर्ष भर की स्कूली गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। मुख्यातिथि ज्वाइंट डायरेक्टर ने भाषण में शिक्षक के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को एक सादा और सरल व्यक्ति बनने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में स्काउट एंड गाइड और एनएसएस यूनिट दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इसमें प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली बारहवीं की छात्रा प्रीति चंदेल को 5100 रुपये की नकद राशि, विवेक और हिमांशु को जवाहर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 3100 रुपये की नकद राशि स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed