फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Animals will be seen in colours at the Nalwadi fair, competitions will begin on March 17.

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में दिखेंगे पशुओं के रंग, 17 मार्च से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 13 Mar 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Animals will be seen in colours at the Nalwadi fair, competitions will begin on March 17.
डॉग शो से लेकर गाय-भैंस, बैल, बकरी और भेड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन

20 मार्च को मुख्य सम्मान समारोह में किया जाएगा विजेताओं को सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अवसर पर 17 से 20 मार्च 2026 तक विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मेले के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां पशुपालकों को विभाग की आधुनिक योजनाओं, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक पशुपालन से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।

उपायुक्त ने बताया कि डॉग शो में भाग लेने वाले सभी श्वानों का पशुपालन विभाग द्वारा मौके पर ही निशुल्क टीकाकरण भी किया जाएगा, ताकि पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। 17 मार्च को डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक पुरस्कार वितरण होगा। 18 मार्च को गाय और भैंस की प्रतियोगिता होगी। इसके लिए पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और प्रतियोगिता अपराह्न 1 बजे से शुरू होगी। 19 मार्च को बैल, बकरी और भेड़ प्रतियोगिता होगी। इसके लिए पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक होगा और प्रतियोगिता अपराह्न 1 बजे से शुरू की जाएगी। 20 मार्च को मुख्य सम्मान समारोह होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिले के पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed