{"_id":"682dd3ecbfdd0026080aa64e","slug":"angel-stood-first-in-the-speech-competition-on-terrorism-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-137470-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आतंकवाद पर हुई भाषण प्रतियोगिता में एंजेल रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आतंकवाद पर हुई भाषण प्रतियोगिता में एंजेल रही प्रथम
विज्ञापन
दधोल स्कूल में आयोजित आतंकवाद विराधी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी और स्टाफ। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दधोल स्कूल में मनाया राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
विद्यार्थियों और स्टाफ ने ली आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में बुधवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं के विद्यार्थियों के सौजन्य से हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आतंकवाद के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें 12 विद्यार्थियों ने आतंकवाद जैसी घातक प्रवृत्ति के विरुद्ध अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने अपने भाषणों में आतंकवाद को पूरी मानवता का शत्रु बताते हुए इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहने और समाज में शांति और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की एंजेल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा की अंजलि और 7वीं कक्षा की कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मकता से सबको प्रभावित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ समस्त स्कूल स्टाफ ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने की शपथ भी ली। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश भारद्वाज ने की। उन्होंने आतंकवाद के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हेतु आवश्यक बताया। शिवा कॉलेज की ओर से आए प्रवक्ता शशि वाला ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए समाज में शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।