फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi workers handled children at polling stations, women cast their votes

Bilaspur News: मतदान केंद्रों पर आंगनबाड़ी वर्करों ने संभाले बच्चे, महिलाओं ने डाला वोट

Sat, 01 Jun 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers handled children at polling stations, women cast their votes
- तपती धूप में ओआरएस पिलाकर आशा वर्करों ने मतदाताओं को दी राहत
विज्ञापन

-मतदान केंद्रों पर युवाओं ने भी उठाया ठंडा पानी पिलाने का बीड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मतदान केंद्रों पर मतदान करने आए लोगों के छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाला। मतदान केंद्रों पर क्रेच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। तपती धूप से लोगों को राहत देने के लिए आशा वर्करों ने मतदान केंद्रों पर ओआरएस स्टाल लगाए। वहीं गर्मी को देखते हुए कुछ बूथों पर युवाओं ने भी अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई।

लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थी। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं छोटे बच्चों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंची हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए जिले के 418 मतदान केंद्रों पर क्रेच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मतदान केंद्रों पर आने वाली महिलाएं क्रेच में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास बच्चों को छोड़कर मतदान करने जा रही थी। क्रेच में बच्चों के खेलने से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई। बैरी रजादियां बूथ पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना चंदेल और रतनी देवी ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उन्होंने बच्चों की देखभाल की। इससे महिलाओं को अच्छी सुविधा मिली और आराम से उन्होंने अपना मत डाला। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आशा वर्करों की ओर से ओआरएस स्टाल लगाए गए थे। मतदाताओं ने इसका पूरा लाभ उठाया। सुबह 7 बजे से ही आशा वर्करों ने स्टाल लगा दिए और लोगों को ओआरएस पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की। भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ बूथों पर युवाओं ने अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था की और गर्मी में लोगों को पानी पिलाया। युवाओं ने मीठे पानी की व्यवस्था भी की थी। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed