फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ambedkar Bhawan of Jhanduta, built at a cost of lakhs, is in a dilapidated condition.

Bilaspur News: लाखों की लागत से बना झंडूता का आंबेडकर भवन बदहाली का शिकार

Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Bhawan of Jhanduta, built at a cost of lakhs, is in a dilapidated condition.
झंडूता में बनाया गया सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


रखरखाव के अभाव में भवन बनता जा रहा खंडहर

लोगों ने भवन की मरम्मत कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से बना डॉ. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक भवन आज बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। अस्पताल मार्ग पर स्थित यह भवन रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे खंडहर होता जा रहा है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

भवन में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं और दरवाजे भी जर्जर हालत में हैं। लोगों का कहना है कि भवन में शौचालय की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, जिस कारण यहां किसी भी प्रकार के सामाजिक या वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भवन में मूलभूत सुविधाएं बहाल कर दी जाएं और शौचालयों का निर्माण कर दिया जाए तो यह भवन फिर से जनता के काम आ सकता है और गरीब तबके लोगों को लाभ मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय रिखी राम कौंडल द्वारा किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में प्रत्येक तहसील में ऐसे सामुदायिक भवन बनाए गए थे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग नाममात्र शुल्क देकर इन्हें वैवाहिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए उपयोग कर सकें। लेकिन वर्तमान में झंडूता का यह आंबेडकर भवन उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भवन की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए, ताकि इसका उद्देश्य पूरा हो सके।
विज्ञापन




कोट

इस संबंध में विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी ने बताया कि पंचायत निरीक्षक द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। भवन में जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा।

झंडूता में बनाया गया सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार। संवाद

झंडूता में बनाया गया सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed