{"_id":"56e963584f1c1b6d5b8b4748","slug":"amarpura-water-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपुरवासियों को पिलाया जा रहा दूषित पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरपुरवासियों को पिलाया जा रहा दूषित पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
आईपीएच के अधिशासी अभियंता से पानी की समस्या को लेकर मुलाकात करते अमरपुर के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
पनौल-अमरपुर उठाऊ पेयजल योजना से सप्लाई हो रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर अमरपुर गांव के लोगों का प्रतिनिधिमंडल आईपीएच विभाग के एक्सईएन अरविंद सूद से मिला। भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में ग्रामीणों ने उन्हें दूषित पानी की सप्लाई की समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान विकास राव ने बताया कि पेयजल योजना से सीधे तौर पर खड्ड के पानी को गांव में सप्लाई किया जा रहा है। इससे ग्रामवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने विभाग से सप्लाई होने वाले पानी की जांच करने की मांग भी की।
विज्ञापन
इस दौरान गांववासियों नेे गांव और घुमारवीं से सैंपल के तौर पर बोतलों में भर कर लाया पानी भी उन्हें दिखाया। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि दूषित पानी पीने से लोगों में पीलिया जैसी बीमारी होने का भी खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की अपील की। एक्सन अरविंद सूद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या को सुलझा लिया जाएगा। गांववासियों को साफ पानी के लिए वैकल्पिक साधन तलाशने की कोशिश की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में सुरजीत, सुरेश, जसवंत, रणजीत, सुरेंद्र, अजय कुमार और चमन सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।