फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Alternative routes built on the Jhanduta-Barthin road with a bridge being built over the Seer Khad

Bilaspur News: झंडूता-बरठीं सड़क पर सीर खड्ड पर बन रहे पुल के साथ बने वैकल्पिक मार्ग

Mon, 23 Jan 2023 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Alternative routes built on the Jhanduta-Barthin road with a bridge being built over the Seer Khad
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने झंडूता-अमरोआ-बरठीं सड़क पर सीर खड्ड पर बन रहे पुल के साथ वैकल्पिक मार्ग निकालने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुल के निर्माण होने के कारण झंडूता-अमरोआ-बरठीं सड़क आवाजाही के लिए बंद है। इस कारण उन्हें घुमारवीं या बरठीं जाने के लिए सेर-बरठी मार्ग से होते हुए करीब सात किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। यदि निर्माणाधीन पुल के पास वैकल्पिक मार्ग बनाया जाता है तो समय की बचत होगी।
विज्ञापन

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदु आनंदघाट को जोड़ने वाले झंडूता-अमरोआ-बरठीं सड़क पर अमरोआ नामक स्थान पर लोक निर्माण विभाग करीब छह करोड़ से रुपये रडोह पुल का पुल का निर्माण कर रहा है। यह पुल डबल लेन का है। पुल के बन जाने से झंडूता और बड़सर विधानसभा क्षेत्र की करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की करीब 50,000 आबादी लाभान्वित होगी। झंडूता से हमीरपुर जिले के लिए जाने वाले लोगों के यह पुल दूरी कम करते हुए समय की बचत करेगा। लेकिन पुल के निर्माण होने से झंडूता-अमरोआ-बरठीं सड़क बंद है। मौजूदा समय में लोगों का सेर तुंगड़ी-सुनहानी-बरठीं मार्ग से आना जाना है। ऐसे में इस मार्ग से घुमारवीं जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी तक पुल का स्लैब का कार्य प्रगति पर है। करीब एक माह बाद दोनों तरफ वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। - सुरजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed