फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Also reviewed the source of drinking water scheme

जल शक्ति मंत्री ने एम्स और कसोल में पेयजल योजना के स्त्रोत का किया निरीक्षण

Fri, 20 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Also reviewed the source of drinking water scheme
बिलासपुर। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने एम्स में कोलडैम के जरिये पीने के पानी की सुविधा पहुंचाने के मद्देनजर कसोल कोलडैम में पेयजल योजना के स्रोत का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहा एम्स पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि एम्स में पेयजल योजना सहित बिजली की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 65 करोड़ की इस योजना के तहत कसोल, बंदलाधार और कोठीपुरा में जल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे। जिनकी क्षमता 21 लाख लीटर से 40 लाख लीटर तक रहेगी। इसका कार्य 31 मई 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के समस्त उच्च अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने योजना की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed