फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Along with studies, students should also participate in other activities: Deshraj

पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग ले विद्यार्थी : देशराज

Thu, 11 Jan 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Along with studies, students should also participate in other activities: Deshraj
-उच्च पाठशाला टेपरा में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक पुरस्कार समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला टेपरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में स्थानीय ग्राम पंचायत घ्याल के उप प्रधान देशराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, देशभक्ति गीत, पंजाबी गिद्दा, बिलासपुरी नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में अनामिका ठाकुर, राहुल कुमार, मौली और अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के गुणात्मक विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धा का है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, गायन, नृत्य, अभिनय क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों पर विशेष नजर रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सालाना उत्सव बच्चों के जीवन में बहुत महत्व रखता है। प्रतिभावान बच्चों को सबके सामने सम्मानित किया जाना गौरव का विषय होता है। मुख्याध्यापिका अमरती देवी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हेमराज, एसएमसी प्रधान प्राइमरी महेंद्र सिंह, अरविंद, ज्ञानचंद, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, मुंशी राम, सुरजीत सिंह, लैब सहायक राम कृष्ण, सेवादार शांता देवी, प्राइमरी हैड टीचर सुरेश कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed