फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Allegation of illegal construction on government land

Bilaspur News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप

Wed, 23 Oct 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal construction on government land
आरोपी स्कूल गेट पर बना रहा मंदिर
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
बोले, राजस्व विभाग के नोटिस के बावजूद नहीं रोका निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की बल्ह चुराणी पंचायत में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बल्ह चुराणी के गेट के पास एक व्यक्ति मंदिर बनाने की आड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम घुमारवीं की ओर से इस मामले में संज्ञान लिया गया है।
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके स्थिति का जायजा लिया। जमीन सरकारी पाए जाने पर राजस्व विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी दिया गया। इसके बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने प्रशासन से उक्त व्यक्ति को अवैध निर्माण से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

बल्ह चुराणी पंचायत प्रधान सोमा देवी, उप प्रधान राकेश कुमार, वार्ड सदस्य मंजू व शकुंतला ने बताया कि स्कूल के गेट के पास सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। संबंधित व्यक्ति की ओर वहां मंदिर बनाने की बात की जा रही है। इस पर घुमारवीं के एसडीएम से इसकी शिकायत की गई। एसडीएम के निर्देश पर कुछ दिन पहले पटवारी सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि निर्माण सरकारी जमीन पर हो रहा है। इसके लिए सरकार से किसी तरह की मंजूरी नहीं ली गई है। पटवारी ने आरोपी को काम बंद करने के लिए नोटिस दिया। हालांकि उसने नोटिस नहीं लिया और बाद में काम दोबारा शुरू कर दिया गया। अब वहां मूर्ति स्थापित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार बल्ह चुराणी से छजौला, सताली व ग्वालमुठाणी सड़क के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने 16 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस पैसे से सड़क को चौड़ा करने के साथ ही उसे पक्का भी किया जाना है। ऐसे में यदि अवैध निर्माण से ढांचा खड़ा कर दिया तो सड़क का विस्तारीकरण भी नहीं हो सकेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए समय रहते कारगर कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed