फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Allegation of building a kitchen on a public path; villagers seek action from the SDM.

Bilaspur News: सार्वजनिक रास्ते पर रसोई बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से मांगी कार्रवाई

Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Allegation of building a kitchen on a public path; villagers seek action from the SDM.
रछेड़ा गांव में करीब छह दर्जन लोगों ने सौंपा ज्ञापन, पुराना रास्ता बहाल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत दाड़ी-बाड़ी के रछेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते पर भवन निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है। करीब छह दर्जन ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा को सौंपकर मामले की जांच और रास्ते पर किया गया निर्माण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 100 वर्ष पुराना सार्वजनिक रास्ता है, जिसका इस्तेमाल बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, बीमार लोग और पशु लंबे समय से करते आ रहे हैं। आरोप है कि चार से पांच फुट चौड़े इस रास्ते के बीच रसोई का निर्माण कर दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण शुरू होने पर पंचायत में आपत्ति जताई गई थी। पंचायत की बैठक में निशा देवी, राम लाल और जगत राम ने पुराने रास्ते के बदले अपनी निजी भूमि से चार से पांच फुट चौड़ा पक्का रास्ता देने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण पूरा होने के बाद भी यह आश्वासन पूरा नहीं किया गया और केवल करीब एक फुट चौड़ा कच्चा रास्ता छोड़ा गया है।

इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच करवाकर सार्वजनिक रास्ते को पूर्व स्थिति में बहाल करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed