फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All the buildings of AIIMS Kothipura will be ready by the end of June

जून अंत तक तैयार हो जाएंगे एम्स कोठीपुरा के सभी भवन

Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
All the buildings of AIIMS Kothipura will be ready by the end of June
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सभी भवनों का निर्माण कार्य जून अंत तक पूरा हो जाएगा। प्रशासन ने एम्स के लिए बिजली और पानी के कनेक्शन देने का कार्य पूरा कर लिया है।
वहीं, संस्थान के चारों ओर लगाई जा रही दीवार का निर्माण कार्य भी 70 फीसदी पूरा हो चुका है। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एम्स के निर्माण कार्य की समीक्षा की। जून अंत में एम्स के आईपीडी भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है। वहीं, जुलाई अंत तक पूरा एम्स लोगों को समर्पित किया जाना है। इसके लिए निर्माण कार्य जोरों पर चला है। निर्माण कर रही कंपनी ने अकादमिक भवन, आयुष ब्लॉक, फैकल्टी आवास, हॉस्टल तैयार कर दिए हैं। वहीं आईपीडी भवन भी लगभग तैयार है और एम्स अस्पताल के भवन का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बुधवार को निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने एम्स में पानी की आपूर्ति पहुंचा दी है। वहीं, बिजली बोर्ड ने भी अपना कार्य पूरा कर लिया है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी का कहना है कि जून अंत तक पूरा एम्स तैयार कर संस्थान को सौंप दिया जाएगा। 21 जून को उपायुक्त फिर से एम्स का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed