फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All jewelery recovered in theft case in Dadwad

Bilaspur News: डडवाड़ में चोरी के मामले में सभी आभूषण बरामद

Sat, 27 Jul 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
All jewelery recovered in theft case in Dadwad
- कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के लंझता पंचायत के डडवाड़ा गांव में हुई लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। वहीं कोर्ट से तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषणों में से तीन सोने की अंगूठियों को चंडीगढ़ में देकर निजी कंपनी से गोल्ड लोन ले लिया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उन तीनों अंगूठियों को भी वापस ले लिया गया है। इसके अलावा चोरी किए गए सभी आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि चंडीगढ़ में जहां से सोने की अंगूठियां देकर लोन लिया था वहां से वह अंगूठियां लाई गई हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed