फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All Himalayan Festival Vyas Utsav inaugurated

Bilaspur News: अखिल हिमालयन महोत्सव व्यास उत्सव शुरू

Mon, 22 Jan 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
All Himalayan Festival Vyas Utsav inaugurated
रौड़ा सेक्टर के दुर्गा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, 28 जनवरी तक होगा आयोजन
विज्ञापन

निबंध लेखन, चित्रकला, बास्केटबाल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अखिल हिमालयन महोत्सव व्यास उत्सव का शुभारंभ रौड़ा सेक्टर स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह उत्सव 28 जनवरी तक चलेगा। उत्सव में निबंध लेखन, चित्रकला, बास्केटबाल, बोरा उठाओ, कबड्डी, कैरम, जूडो, म्यूजिकल चेयर, एकल गायन सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

इस अवसर पर नेहा मानव संस्था के अध्यक्ष पवन बरुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में लोहड़ी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होता था। वहीं पर ही कमलेंद्र कश्यप द्वारा व्यास उत्सव मेला आयोजन समिति का गठन किया गया। उन्होंने व्यास रक्तदाता समिति का भी गठन किया। इस समिति के सौजन्य से हजारों मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव में बच्चों के लिए खेल और सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाता है। मुख्यातिथि का आयोजन समिति ने स्वागत किया। व्यास उत्सव समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने शॉल, टोपी और व्यास की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। व्यास उत्सव मेला के पहले दिन निबंध लेखन, चित्रकला, दौड़, साइकिल दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकुमार, श्री राम नाटक समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत, तरुण टाडू, सुरेंद्र गुप्ता, निशांत कपूर, व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष और अखिल हिमालयन महोत्सव व्यास उत्सव के प्रवक्ता कर्ण चंदेल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed