फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ajay Chandel is the head of Ram Natak Samiti for the second consecutive time.

Bilaspur News: अजय चंदेल लगातार दूसरी बार राम नाटक समिति के प्रधान

Sat, 04 Oct 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ajay Chandel is the head of Ram Natak Samiti for the second consecutive time.
राम नाटक समिति की नई कार्यकारिणी। संवाद
सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

सुनील पंवर महासचिव, रिंपी सूद बने कोषाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राम नाटक समिति के चुनाव में अजय चंदेल लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर चुने गए। डियारा मैदान में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। तीन साल के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी में करीब 200 सदस्य शामिल हैं। महासचिव के रूप में सुनील पंवर और कोषाध्यक्ष के रूप में रिंपी सूद का नाम तय हुआ है। शेष कार्यकारिणी के पदों का विस्तार जल्द किया जाएगा।

राम नाटक समिति का गठन 123 साल पहले हुआ था और तब से यह संस्था राम नाटक के मंचन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है। अजय चंदेल ने कहा कि समिति रामलीला के साथ सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी तीन वर्षों में समिति का कार्य और अधिक सशक्त और व्यवस्थित होगा। चंदेल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सर्वसम्मति का चुनाव उनके और समिति के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्य मिलकर राम नाटक के मंचन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समिति केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी विभिन्न परियोजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed