{"_id":"6984859f13c5154ccf007bae","slug":"ai-will-become-the-digital-guru-for-the-students-of-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153479-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर के छात्रों के लिए डिजिटल गुरु बनेगा एआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर के छात्रों के लिए डिजिटल गुरु बनेगा एआई
Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पढ़ाई विद एआई ऐप लॉन्च करते मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ
मुख्यमंत्री ने किया पढ़ाई विद एआई एप का आगाज
कोचिंग के लिए अब बाहर जाने की मजबूरी होगी खत्म
60 हजार शिक्षकों की बौद्धिक शक्ति से लैस हुआ जिले के छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल पढ़ाई विद एआई का विधिवत शुभारंभ किया। बरठीं में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को समर्पित किया, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस एप को बिलासपुर के छात्रों के लिए एक डिजिटल गुरु के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को नई दिशा देने की शक्ति है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई विद एआई विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार नवाचार और समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 24 घंटे उपलब्धता है। विद्यार्थी दिन हो या रात, कभी भी अपने प्रश्न पूछ सकेंगे। इन प्रश्नों के उत्तर सुनिश्चित करने के लिए 60,000 से अधिक अनुभवी अध्यापकों का डेटाबेस और एआई तकनीक सहयोग प्रदान करेगी। इसके अलावा, प्रत्येक सप्ताह हर विषय के लिए विशेष ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी और छात्रों को निरंतर अकादमिक काउंसलिंग भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तकनीक का यह रचनात्मक प्रयोग अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बनेगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस पहल को एनटीपीसी के सहयोग से साकार किया गया है, जिसके माध्यम से छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, उपायुक्त राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और एनटीपीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।