फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation end in barmana

विस्थापितों का धरना समाप्त, एसीसी ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

Fri, 30 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
agitation end in barmana
बिलासपुर। बरमाणा में विस्थापितों एवं प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार ने बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा संख्यान और अन्यों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। एसीसी कंपनी ने एक माह में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रोजगार, प्रदूषण और सीमेंट सस्ता करने की मांग को लेकर 12 दिन तक धरना चला। एसीसी कंपनी प्रबंधन ने कहा कि प्रदेश में 75 प्रतिशत लोगों को कंपनी ने रोजगार दिया है। फिर भी कंपनी जरूरत के अनुसार स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवाएगी। सीमेंट सस्ता करने की मांग को लेकर सरकार से बात करेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सीमेंट फैक्टरी के प्रदूषण की जांच के लिए प्रदूषण कंट्रोल की मशीन लगाई गई है, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा फैक्टरी के आसपास की पंचायतों को दवाइयां उपलब्ध करवाने की भी बात कही। बरमाणा में जिन गांवों के रास्ते बंद हैं उन्हें शीघ्र ही खोल दिया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, कंपनी प्रबंधन की ओर से एचआर हेड रजिंद्र ठाकुर, सीएसआर से हितेंद्र कपूर और सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed