फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation

शीघ्र सीमेंट प्लांट को खुलवाए सरकार, नहीं तो करेंगे आंदोलन : रणधीर

Tue, 03 Jan 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
agitation
सीमेंट प्लांट बंद होने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। सं - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में अपर मंडल श्री नयनादेवी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने पर रोष रैली निकाली। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह बिलासपुर से जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकाली। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सीमेंट प्लांट को अचानक बंद करना तानाशाही और जन विरोधी निर्णय है। इससे हजारों ट्रक ऑपरेटर, कर्मचारी और मजदूर प्रभावित हुए हैं। हजारों परिवार जो अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त कर रहे थे, जिनमें चालक, कंडक्टर, ढाबे वाले, टायर पंक्चर, रिपेयर करने वालों के जीवन पर भी असर पड़ा है। सीमेंट प्लांट को बंद हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है। सरकार को शीघ्र समस्या को हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सीमेंट प्लांट को शुरू न करवाया गया तो आने वाले समय में जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। फोरलेन और रेलवे के प्रोजेक्टों के कार्यों में एक कांग्रेसी नेता की ओर से बाधा डाली जा रही है। बदले की भावना से आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से आग्रह किया कि रेलवे लाइन और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनियों के अधिकारियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के साथ ही गुंडागर्दी पर लगाम लगाई जाए ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed