{"_id":"630a64cb5dde0620a821cb04","slug":"agitation-bilaspur-news-sml4197387174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस के सदस्य।संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर चल रही युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में छठे दिन भी जारी रही।
इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अंकुश ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर जो हरकत युवा कांग्रेस के साथियों के साथ की है उससे रोष है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है। सरकार सरेआम लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो चुकी है।
आशीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस सरकार के दबाव में आकर डरने वालों में से नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बिलासपुर के लोगों की चिंता नहीं है। अगर इतने ही हितैषी होते तो मुख्यमंत्री को आदेश जारी कर चिकित्सकों की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से करवा सकते थे। युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों की नियुक्तियां नहीं हो जातीं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चेताया कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो सोमवार को बिलासपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील शर्मा, जिला युकां महासचिव नरेश कुमार, महासचिव पंकज ठाकुर, सदर सचिव विकास कुमार और सोनू कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।