फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation against wins shop

Bilaspur News: गलासी में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का धरना

Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation against wins shop
बावड़ी की स्वच्छता और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी के गांव गलासी में शराब ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों व महिला मंडल की सदस्यों ने मंगलवार से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ठेके के सामने तिरपाल लगाकर बैठने की व्यवस्था की है और बैनर लगाकर सड़क किनारे विरोध जताया जा रहा है।

धरने पर एक समय में करीब आठ से दस लोग मौजूद रहते हैं। प्रदर्शन को नियमित बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने ड्यूटी शिफ्ट तय की है, जिसके तहत प्रतिदिन सुबह 9 से लेकर रात 10 बजे तक ठेका बंद होने तक विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों की मुख्य आपत्ति इस बात को लेकर है कि शराब ठेके के ठीक सामने नाले के साथ एक प्राचीन बावड़ी है, जहां से गांव बद्दू, गलासी और भराड़ी के लोग पीने का पानी भरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराब का ठेका खुलने से यहां गंदगी फैलने और महिलाओं व बच्चों के लिए असुरक्षित माहौल बनने की आशंका है। इसके अलावा ठेके के दाहिनी ओर नाले के उस पार कई घर हैं। वहां के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका रोजमर्रा का रास्ता शराब के ठेके के ठीक सामने से होकर गुजरता है, जिससे असुविधा बढ़ेगी। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि उनका धरना ठेका बंद करने या स्थानांतरित करने तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। आने वाले एक-दो दिनों में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में एसडीएम घुमारवीं से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed