{"_id":"618ff9b81778163fbe3a0124","slug":"agitation-against-actress-bilaspur-news-sml390149092","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रणौत का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रणौत का फूंका पुतला
विज्ञापन
गांधी चौक घुमारवीं में पुतला जलाते युवा कांग्रेस के सदस्य।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादित बयान पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव रजनीश मेहता की अध्यक्षता में गांधी चौक घुमारवीं में पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति से पद्मश्री वापस लेने की मांग की।
प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने कहा कि कंगना के बयान पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए।
शनिवार दोपहर को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए और कंगना रणौत का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का यह मतलब नहीं है कि कोई भी देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करे। देश के खिलाफ जहर उगले। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री अपने फूफा कर्नल अमर सिंह से ही आजादी का ज्ञान ले लेतीं, जिन्होंने 1961 व 1971 की लड़ाई में भाग लिया है।
देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी देश और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने की हिम्मत न कर सके। इस मौके पर नीतेश राणा, अनीश शर्मा, सचिन भारद्वाज, निखिल सिंह, नितिन चड्ढा, गौरी शंकर, विक्रम जीत, रजत ठाकुर, अभिषेक शर्मा, अमन धीमान, आशीष शर्मा, मोहित नड्डा, अंबिका, साक्षी, मोनिका आदि मौजूद रहे।