{"_id":"60fc5add8ebc3e581938928d","slug":"agitaion-by-driver-union-bilaspur-news-sml378022360","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे में नहीं जाने दी बसें, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे में नहीं जाने दी बसें, लगा रहा जाम
विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा के मेन गेट पर बस लगाकर धरना प्रदर्शन करते पथ परिवहन निगम के ड्राइवर यूनियन के प?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर एचआरटीसी की ड्राइवर यूनियन ने शनिवार को राजधानी शिमला में चल रही एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन प्रदर्शन किया। सरकारी और निजी बसों को बिलासपुर बस अड्डे में नहीं जाने दिया। इसके चलते जाम लगा रहा।
बिलासपुर एचआरटीसी की ड्राइवर यूनियन के कुछ नेता हड़ताल के समर्थन में उतरे और शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद बस अड्डे में बसों को नहीं जाने दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। निजी समेत सरकारी बसेें अड्डे के अंदर नहीं जा सकीं। एनएच किनारे बसें खड़ी होने के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
जिले में करीब 305 निजी बसें रूटों पर चलती हैं। रोजाना चारों विस क्षेत्रों के लिए बिलासपुर बस अड्डे से 100 से ज्यादा बसें जाती हैं। बस अड्डे में बसों को न जाने देने से बस चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसें खड़ी करनी पड़ीं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार शाम करीब चार बजे के बाद बस अड्डे में बसों की एंट्री हो पाई।
विज्ञापन
आरएम बिलासपुर केएल यादव ने बताया कि शिमला में एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिलासपुर में भी ड्राइवर यूनियन ने बसों को बस अड्डे में नहीं जाने दिया। इससे यात्रियों समेत बस चालकों-परिचालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। शनिवार शाम करीब चार बजे के बाद बस अड्डे में बसों को जाने दिया गया।